
बुदनी / अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुदनी, तहसील बुदनी जिला सीहोर (म.प्र.) को खुले में मांस (मीट), अण्डा, मछली बिक्री बंद करवाने एवं क्रिसमस 25 दिसंबर को छात्रों को सांता क्लॉज नहीं बनाने हेतु दिया ज्ञापन । एक ज्ञापन जिसमें उल्लेख किया कि म. प्र. सरकार द्वारा दिसम्बर 2023 में खुले में मांस, मछली, अण्डे की ब्रिकी खुले में रोक लगाने का आदेश दिया था एवं खासकर धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में सार्वजनिक स्थानों पर मांस विक्रय जो पूर्णतः बंद किया था जो कि एवं सेफ्टी नियमों और स्वास्थ्य के मानको को बनाये रखने के लिये किया गया था। बुदनी नगर में सार्वजनिक स्थानों पर एवं मुख्य सड़कों के किनारे खुले में मांस, मछली, अण्ड की ब्रिकी निरंतर हो रही है। बुदनी ब्रिज के नीचे, गुरुद्वारे के सामने एवं माना रोड एवं अन्य कुछ जगहों पर अलग अलग मांस, मछली की खुले में बिक्री हो रही है एवं मुख्य बाजार, बस स्टेण्ड के पास भी मांस, मछली की बिक्री हो रही है। सात दिवस के अंदर ब्रिज के नीचे उचित कानूनी कार्यवाही की जाये। अन्यया सात दिन बाद संगठन उय रूप से आंदोलन करने हेतु विवस होगा, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन को रहेगी। दूसरे पत्र में उल्लेख किया कि दिनांक 25 दिसम्बर क्रिसमस डे के दिन किसी भी स्कूल में अध्ययनरत हिन्दू छात्र छात्राओ को जबरन सांता क्लॉस न बनाया जावे। चूंकि हिन्द संस्कृति के अनुसार इस प्रकार से स्कूल में इस तरह छाओं को मजाक बनता नहीं देखा जा सकता, जो हिन्दू संस्कृति के विरुद्ध है। अगर किसी स्कूल में ऐसा पाया गया तो राष्ट्रीय बजरंग दल उस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायेगा। 25 दिसम्बर क्रिसमस डे के दिन किसी भी स्कूल में अध्ययनरत हिन्दू छात्र छात्राओं को जबरन सांता बनाया जाता है तो प्रशासनिक रूप से कार्यवाही की जाये, अन्यथा संगठन उग्र रूप से आंदोलन करने हेतु विवश होगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

