
नर्मदापुरम / सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल मटकुली में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई सेक्टर मटकुली परियोजना पिपरिया एवं मोहरी कला आंगनबाड़ी केंद्र में भी बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। इस दौरान पिपरिया परियोजना की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रेखा ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं सभी हितग्राही उपस्थित रहे।

