


नर्मदापुरम / इटारसी / मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब की 34 बी अंतर क्षेत्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता रीवा के खेल परिसर में 14 फरवरी से आयोजित हुई प्रतियोगिता में क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी महेंद्र उगले, क्षेत्रीय सचिव हेमंत अजनेरिया के नेतृत्व में खिलाड़ियों के दल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बताया वॉलीबॉल में नर्मदा पुरम ने रीवा को हराकर विजेता का खिताब जीता फाइनल मैच के मैन ऑफ द फाइनल बशारत खान को पुरस्कृत किया गया। वही बेस्ट शूटर एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दीपक चौरे को प्रदान किया। टीम में बसु बारिबे, सुमित, आर आर ककोड़िया यादव रहे।
दिव्यांग वर्ग के कैरम नर्मदापुरम के राजेश सिंह बेस विजेता, बीके पाठक उप विजेता रहे। जबकि शतरंज में बीके पाठक उप विजेता बने। दूसरी ओर शूटिंग बॉल में इंदौर से कड़े मुकाबले में नर्मदा पुरम उप विजेता का पुरस्कार प्राप्त किया। बेस्ट शूटर कैलाश सिंह राजपूत रहे, जबकि टीम में प्रभु दयाल कुर्मी, मनोज बाघमार, नर्मदा प्रसाद उईके, संतोष सिंह राजपूत, सुरेश गौर, दुबे रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान को भी स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। वहीं आगामी 35 भी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता नर्मदापुरम जोन में आयोजित करने हेतु क्लब का प्रांतीय ध्वज नर्मदापुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया गया। नर्मदापुरम जोन की उपलब्धि पर मुख्य अभियंता एवं मुख्य ट्रस्टी संरक्षक आर आर ट्रस्टी अधीक्षण यंत्री छिंदवाड़ा कुमकुम पटेल, बैतूल विपिन बामनकर, कार्यपालन यंत्री अंकित सराफ, राजश्री कटारे, प्रतिभा सिंह चौबे, सोनम बाजपेई, क्लब के सलाहकार विनय पांडे, समन्वयक विजय मसाने छिंदवाड़ा जिला, अध्यक्ष नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष विजय पांचाल, वैभव दुबे, बैतूल जिला अध्यक्ष बासु वारिव, हरदा जिला अध्यक्ष मौसम पोरते, तवा परियोजना अध्यक्ष मनोज बाघमार, अनुविभागीय अधिकारी एस एस रैकवार, एन के सूर्यवंशी, दिलीप भूरिया, एम एम सोनिया, अरविंद बस्तर, अशोक शर्मा, उमेश भीमराव, सतीश मसान, पंजाब राव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

