
नर्मदापुरम / नगर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा की प्रथम कृति “उड़ गए दिवस पखेरु” का विमोचन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि उक्त कार्यक्रम रविवार दोपहर 2 बजे से स्वयंवरम गार्डन में होना था, उसे स्थगित कर दिया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की आगामी तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

