
इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ एवं नर्मदा अंचल के नेता मानक अग्रवाल एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह नगर इटारसी 21 दिसंबर दिन रविवार को आएंगे। मानक अग्रवाल दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में आयोजित S.I.R मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सचिव उषा नायडू के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्मानीय कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे एवं शहर के निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

