
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब का जखीरा पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 19.12.2025 को थाना कोतवाली पुलिस पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बुधनी की तरफ से नर्मदाजी के पुराने पुल के रास्ते से से निम्मा उर्फ निर्मल कहार नि. माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं अभिषेक उर्फ बादशाह नि. आदमगढ़ बंगाली कॉलोनी का भारी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन कर रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा भोपाल तिराहे पर घेराबंदी की गई जो एक काले रंग का ऑटो बुधनी मार्ग से नर्मदापुरम शहर की तरफ आते हुये दिखाई दिया एवं उक्त ऑटो मे मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति बैठे हुये दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर ऑटो को भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा ऑटो को रोकने पर एक व्यक्ति उक्त ऑटो से कूदकर भागने मे सफल रहा, ऑटो चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम निर्मल उर्फ निम्मा कहार पिता रामभरोस कहार उम्र 24 वर्ष नि. कहार मोहल्ला पुराने थाने के पीछे माखननगर का बताया एवं अन्य व्यक्ति का नाम अभिषेक उर्फ बादशाह मेहरा नि. आदमगढ़ नर्मदापुरम का होना बताया इसके बाद पुलिस द्वारा ऑटो की तलाश ली गई, तलाशी पर ऑटो क्रमांक MP05-R-3744 से देशी शराब के कुल 300 क्वार्टर एवं अंग्रेजी शराब के 96 क्वार्टर कुल शराब करीबन 71 लीटर कीमती 39,300 रु को एवं ऑटो कीमती 2 लाख रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी निर्मल उर्फ निम्मा कहार पिता रामभरोस कहार उम्र 24 वर्ष नि. कहार मोहल्ला पुराने थाने के पीछे माखननगर एवं अभिषेक उर्फ बादशाह मेहरा नि। आदमगढ़ नर्मदापुरम के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी अभिषेक उर्फ बादशाह मेहरा नि. आदमगढ़ नर्मदापुरम की तलाश यथासंभव स्थानो पर की गई जो फरार है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी निर्मल उर्फ निम्मा कहार पिता रामभरोस कहार उम्र 24 वर्ष नि. कहार मोहल्ला पुराने थाने के पीछे माखननगर को दिनांक 20/12/25 को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि. रेवाराम गायकवाड़, प्र.आर. रितेश यदुवंशी, आर. पंकेश, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. गजेंद्र डडोरे, आर. आनंद, आर. रितेश एवं आर. हरीश की रही।

