
नर्मदापुरम / वृंदावन से आई प्रसिद्ध रासलीला मंडली द्वारा शुक्रवार को गोवर्धनपूजा और छप्पन भोग दर्शन की लीला का दर्शन हुआ। इसके पहले नित्य रास में मनमोहक मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। लीला के दौरान रासाचार्य स्वामी फतेह कृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान की लीलाएं अलौकिक हैं। भगवान ने इंद्र की पूजा को बंद कराकर प्रकृति पूजा प्रारंभ कराई।

