
नर्मदापुरम / नगर पालिका के हाका दल ने नागरिकों की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए बाबई रोड, कोठी बाजार, बैंक कालोनी, चक्कर रोड से सांडों को पकड़ कर नगरीय सीमा से बाहर किया। हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर से आवारा पशुओं को पकड़कर बाहर किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर के अनेक स्थानों से आवारा पशुओं को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया। यह अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में हाका दल से मुकेश शर्मा, दिलीप केवट, शिवम केवट, शिवम मालवीय, विशाल मालवीय, संदीप वर्मा, मोहन केवट, प्रेम लश्करी, अभिषेक केवट , तरुण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

