
नर्मदापुरम / गुरूवार को नगरपालिका परिषद के कार्यालय में स्वच्छता में कसावट लाने, आने वाले त्यौहारों मां नर्मदा जयंती पर साफ सफाई पर विशेष फोकस के चलते बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपा के सभाकक्ष में स्वच्छता को लेकर नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक और सुपरवाईर्स की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें वीआईपी रोड, रसूलिया रोड, ओवर ब्रिज, आईटीआई रोड सहित घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश सुरवाइर्स को दिए गए। साथ ही स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सतीश यादव सहित नपा के सुपरवाईजर्स आदि उपस्थित थे।

