नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम नगर समिति के तत्वावधान में पौष अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राम रोटी प्रसादी वितरण का प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर (सेठ लच्छीराम पालीवाल) पालीवाल सेठानी घाट किया गया। यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और सनातन संस्कारों का जीवंत उदाहरण रहा। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, श्रद्धालुओं की आस्था और श्री राम नाम की शक्ति से वातावरण राममय हो उठा। प्रसादी वितरण कार्यक्रम में जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, ब्रज पालीवाल, महेंद्र मेषकर, गजेंद्र केवट, बबली तिवारी एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

