
नर्मदापुरम / पौष माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर अन्न दान का महत्व बताया गया है, अन्न दान से पितरों की तृप्ति होती है। इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर नर्मदा स्नान करने आए श्रद्धालुओं और नर्मदा परिक्रमा वासियों को पोहा प्रसादी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक हंस राय अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, राजेश खत्री, चिंटू राठौर, आयुष दुबे, प्रकाश गुप्ता, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, साजन हेमनानी, डॉ. शुभम दुबे, अतुल चौकसे, नायक, विनय यादव, मधुर शिवहरे, अनिल गोस्वामी, सौरभ पटवा, दीपक ठाकुर, गौरव पटवा, अनमोल चौकसे, सौरभ तिवारी, राजा कहार, जय सिंह यादव, हितेश, मनवरे दीपक साहू, भुवनेश मेश्कर, गौरव पटवा, सुमित पटेल, अतुल मालवी, पं. पीयूष दुबे, आयुष यादव, पुनीत भारद्वाज आदि सहयोगी रहा कार्यक्रम प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या पर एवं विशेष पर्वों पर निरंतर चार वर्षो से किया जा रहा है।

