
नर्मदापुरम / रजक समाज के आराध्य स्वच्छता के जनक राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा का कल शनिवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस घाट स्थित संत गाडगे बाबा प्रतिमा स्थल पर रजक समाज नर्मदापुरम द्वारा उनका महानिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा की प्रतिमा पर सभी सामाजिक बंधु माल्यार्पण कर महाआरती करेंगे इसके बाद प्रसादी का वितरण होगा।

