
नर्मदापुरम / मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की मासिक बैठक का आयोजन मीनाक्षी परिसर में किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि सर्व सम्मति से यह बात रखी गई कि मॉं नर्मदा सहयोग संस्था अन्य समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर प्रतिवर्ष अनुसार मॉं नर्मदा जयंती पर आटे के दीपक विसर्जन करती है। इस वर्ष भी आटें के दीपक विसर्जन के साथ साथ आयोजन में आये श्रद्धालुओं को आटें एvm कपड़े के थैले निशुल्क प्रसाद करेगें ताकि मॉं नर्मदा जी प्रदूषण ना हो ओर पर्यावरण का संरक्षण भी हो। बैठक में मॉं नर्मदा के परम संरक्षक डॉं. पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर, संरक्षक धर्माचार्य एवं कथा वाचक अनिल मिश्रा, संरक्षक श्रीमति सफलता तिबारी, संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, एन सी जैन, मनीष गुप्ता, ठाकुर रिषी राज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, जॉन आजाद, आशा बाजपेयी, जयंती जैन, अनीता आर एल जैन, सुषमा गुप्ता, अनामिका वर्मा, अनीता अरुण जैन, रानी अरोरा, ममता कुशवाहा, सिमरन अरोरा, शीला मिश्रा, चौधरी, रानी अरोरा, अल्पना सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, शारदा जैन आदि उपस्थित थे।

