

नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय ने नर्मदापुरम शहर के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जनों के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम सेन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने नर्मदापुरम पहुंच कर सर्वप्रथम नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया एवं पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के साथ नर्मदापुरम शहर के वार्ड क्रमांक 19 आदमगढ़ तिवारी कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा में महाराज जी के श्री मुख से भागवत कथा का आनंद लिया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप ठाकुर के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर वरिष्ठ कांग्रेसजनों से चर्चा की एवं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे एवं उनके पुत्र यश बाथरे को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रज्जू मिश्रा एवं शैलेंद्र श्रीवास्तव के निवास स्थान पर पहुंचे एवं जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा कर उनके अनुभवों का लाभ लिया।

