
इटारसी / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी श्रीमती उषा नायडू 21 दिसंबर दिन रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12:00 से दोपहर 3:00 बजे तक कांग्रेस जनों से चर्चा करेंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने बताया कि श्रीमती नायडू जिले में S.I.R मतदाता पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी हेतु कांग्रेस जनों कि मीटिंग लेंगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

