नर्मदापुरम / बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नर्मदा पुरम शहरी परियोजना के सेक्टर 1 में शासकीय कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक शाला में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाला की सभी बालिकाओं को महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा द्वारा शपथ दिलाई गई। बालिकाओं को शादी की उम्र, उम्र से पहले विवाह होने से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की गई । अगर बाल विवाह के बारे में जानकारी मिलती है तो बालिकाएं पास की आंगनवाड़ी में आकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीदी को बता सकती है। शपथ कार्यक्रम में शाला का स्टाफ भी सम्मिलित रहा एवं सेक्टर की समस्त कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

