नर्मदापुरम / शहर में बौद्धिक दिव्यांगों के लिए संचालित संस्था डॉ. ऐनीबेसेंट विशेष विद्यालय एवं आवासीय छात्रावास के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम द्वारा दिनांक 18.12.2025 दिन गुरुवार से निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। शतरंज के प्रशिक्षक पं. दिनेश शर्मा, बसंत दुबे, जी. पी. गौर द्वारा संस्था के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों व समस्त स्टाफ को भी शतरंज के विशेष प्रशिक्षक द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्था संस्था संचालिका श्रीमती आरती दत्ता एवं समाज स्टाफ उपस्थित था।

