
नर्मदापुरम / रेल प्रसाशन द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने हेतु चयनित ट्रेनों के लिए OTP-आधारित प्रमाणीकरण लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली शताब्दी एवं वन्दे भारत एक्सप्रेस में पहले से ही सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है।
गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर में भी दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 से ओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली आरक्षण काउंटर पर लागू किया जा रहा है।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस नई संशोधित व्यवस्था के तहत तत्काल टिकट IRCTC वेबसाइट/ऐप/ आनलाइन के अतिरिक्त कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटरके माध्यम जारी से भी केवल OTP सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे। बुकिंग के दौरान सिस्टम द्वारा एकवन-टाइम पासवर्ड (OTP) जनरेट किया जाएगा, जो उपयोगकर्ता/यात्री द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। तत्काल टिकट सफल OTP वैधता (Validation) के पश्चात ही जारी किए जाएंगे। यह व्यवस्था फर्जी बुकिंग को रोकने, पारदर्शिता बढ़ाने एवं यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि तत्काल टिकट हेतु बुकिंग करते समय अपना वैध एवं सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य प्रदान करें, ताकि ओटीपी सत्यापन के बाद टिकट निर्गमन में कोई बाधा न आए। उक्त जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल द्वारा दी गईं।

