
नर्मदापुरम / रेलवे प्रशासन द्वारा 01 जनवरी, 2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर चार ट्रेनों प्रयागराज छिवकी-इटारसी, भोपाल-इटारसी, सहरसा-सर एम वि.ट. बैगलुरू एवं पटना- सर एम वि.ट. बैगलुरू के भी आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यह संशोधित समय 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।
इटारसी स्टेशन पर ट्रेनों का परिवर्तित समय-
1. गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी 11.30 बजे की बजाय 13.20 बजे पहुँचेगी ।
2. गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी 11.30 बजे की बजाय 13.50 बजे पहुँचेगी ।
3. गाड़ी संख्या 22351 सहरसा-सर एम वि.ट. बैगलुरू एक्सप्रेस, इटारसी 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे पहुंचेगी ।
4. गाड़ी संख्या 22353 पटना- सर एम वि.ट. बैगलुरू एक्सप्रेस, इटारसी 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे पहुंचेगी ।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर यात्रा करें। उक्त जानकारी
पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल द्वारा दी गईं।

