

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद माखन नगर की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति ने सेक्टर 04 के ग्राम मानागांव में प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया। जिसमें मार्गदर्शन के लिए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल विकासखंड समन्वयक माखननगर नरेंद्र देशमुख सहित 05 प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में जल संचय अभियान, दस्तावेजीकरण, नर्सरी निर्माण, संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र खोलने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सभी का आभार नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव ने व्यक्त किया। इस दौरान पवन सहगल जिला समन्वयक नर्मदापुरम, नरेन्द्र देशमुख विकासखंड माखननगर, मनीष चतुर्वेदी, नीतिराज सिंह यादव (नवांकुर संस्था प्रमुख), सुरेश यादव परामर्शदाता, गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, शुभम् यादव, नीतेश यादव, जितेंद्र पाल, पूनमचंद अहिरवार, तारेश परसाईं, राकेश यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, महेश, गणेश, संजू,सूरज, सूबेदार यादव तथा नवांकुर संस्था सदस्य एवं गूजरवाड़ा, कोटगांव, मानागांव, खामदा, रोरीघाट, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव तथा सदस्य उपस्थित रहे।

