

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओ हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के माध्यम से “निर्भया दिवस” (महिला हिंसा उन्मूलन) पर जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से संकुल पचमढ़ी पर्यटन स्थल पचमढ़ी के जय स्तम्भ (अमलतास), पांडव गुफाये, बस स्टैंड एवं केंटोन्मेंट हाई स्कूल पचमढ़ी में आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ के साथ घरेलु हिंसा, बालिकाओ के साथ छेड़ छाड़, डिजिटल हिंसा, और निर्भया जैसी बड़ी घटना किसी बालिका का साथ घटित न हो, पर्यटक महिला के साथ किस प्रकार के व्यवहार रखने, महिला सशक्तिकरण से जुडी सभी धाराए और कानून व्यवस्था और किसी भी प्रकार की हिंसा को छुपाना नही, उसके खिलाफ आबाज उठाना है, और किसी के साथ हिंसा होते हुए देखना भी नही हैं बल्कि उसका सहयोग करना हैं जिससे कि हो रही हिंसाओं को रोका जा सके। महिला सहायता टोल फ्री नम्बर के विषय में विस्तार से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय समुदाय को जागरूक किया गया और सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर के एक दूसरे का सहयोग करें जानकारी दी। कार्यक्रम के दोरान केंटोन्मेंट हाई स्कूल पचमढ़ी प्राचार्य आशीष तम्बोली एवं अन्य अध्यापक, जिप्सी चालक, टूरिस्ट गार्ड,पचमढ़ी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रजनी मेडम एवं समस्त पचमढ़ी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल की छात्र छात्रा, पचमढ़ी कालेज के छात्राए, प्रशिक्षण प्राप्त महिलाये, स्थानीय समुदाय एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज परियोजना प्रवन्धक सुश्री रीना साहू एवं संकुल समन्वयक महेश प्रजापति उपस्थित रहे।

