

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन व अति पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी रवि शर्मा एवं थाना प्रभारी बुदनी उप निरीक्षक संदीप जाट की उपस्थिति में आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) भोपाल इकाई द्वारा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से थाना बुधनी में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया । जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में आरएएफ द्वारा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दृष्टि से भी यह भ्रमण किया गया। थाना बुदनी के बल के साथ आरएएफ कंपनी द्वारा कस्बा बाजार बुदनी ओर माना क्षेत्र के संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया।

