
सिवनी मालवा / आगामी 21 दिसंबर को प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन के संदर्भ में करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज द्वारा नर्मदापुरम जिले की शिवपुर तहसील में व्यापक स्तर पर तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कुसुमकुई, चापडाग्रहण, विसौनी, शिवपुर, कोलगांव, रीछी, अर्चनागांव, रामगढ़, लुचगांव, हमीद पुर, कुंडकलां, भीमगांव, चापादेवड़ी एवं निपानिया सहित अनेक ग्रामों में पहुंचकर लोगों को आंदोलन के उद्देश्य एवं मांगों से अवगत कराया गया। करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि जन क्रांति न्याय आंदोलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने आंदोलन के प्रति उत्साह दिखाते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। अभियान में करणी सेना परिवार के साथ सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। जगह- जगह बैठकों के माध्यम से आंदोलन की रूपरेखा समझाई गई और 21 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। करणी सेना परिवार ने कहा कि यह आंदोलन सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़ा हुआ है, जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

