
सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने सेक्टर क्रमांक 04 मालापाट अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमलवाड़ा के ग्राम खेड़ी में जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चांदनी नदी के मानसिंह घाट पर 90 बोरियों का बंधान किया गया। कार्य क्रम में परामर्शदाता सेवनदास लौवंशी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वहीं जीवन दायनी समाज सेवा समिति गाजनपुर के अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया ने बोरी बंधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पहल जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि बोरी बंधान से जल संकट का समाधान संभव है और सूखे क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ती है। भूजल स्तर में वृद्धि होकर बोरवेल पर निर्भरता कम होती है। संचित जल शुद्ध होता है, जो पीने एवं सिंचाई दोनों के लिए उपयोगी है। अतिरिक्त वर्षा जल को रोककर बाढ़ एवं जल -जमाव की समस्या कम होती है। मिट्टी के कटाव पर रोक लगती है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। साथ ही पानी के बिल एवं जल शोधन की लागत में भी बचत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन सिवनी मालवा के विकास खण्ड समन्वयक हरिदास दायमा उपस्थित रहे।इसके अलावा एमएसडब्ल्यू छात्रा काजल, बीएसडब्ल्यू छात्रा स्वाति यदुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दुर्गा बाई परते, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति झारबिडा के अध्यक्ष कालूराम प्रजापति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नंदरवाड़ा के सचिव, देवेंद्र उपाध्याय, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोमलवाड़ा के अध्यक्ष संदीप गौर, समिति सचिव व अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा उपस्थित रहे। बोरी बंधान कार्य में ग्राम के युवा साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

