सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जीव जंतु हो या इंसान जल में बस्ती सब की जान। जल संचय अभियान के अंतर्गत 15 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदा पुरम नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 05 द्वारा ग्राम तिनसया में जल संचय अभियान पर बैठक रखी गई। जिसमें समिति की अध्यक्ष सुगना लोवंशी एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह, जयप्रकाश, सूरज सिंह, प्रदीप लोवंशी, सुनील कुमार, संदीप रघुवंशी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

