
नर्मदापुरम / शहर के मालाखेड़ी स्थित लोहा व्यापारी की दुकान पर इनकम टैक्स की छापामार कार्यवाही की जा रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। बताया जाता है कि मालाखेड़ी स्थित लोहा व्यापारी के यहां पर भोपाल से पहुंची इनकम टैक्स की टीम ने कार्रवाई शुरू की है । टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं बिल आदि की जानकारी भी ली जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहा व्यापारी द्वारा इनकम टैक्स से जुड़े मामले को लेकर यह पूरी कार्रवाई चल रही है । टीम अभी कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि इसकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी । जिसको लेकर इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार को छापेमारी की है और कार्रवाई की जा रही है। टीम जांच में जुटी हुई है।

