
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहृता उम्र 15 वर्ष एवं अपहृत उम्र 13 वर्ष को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 13/12/25 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की उसकी पुत्री उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी की पुत्री को बहला फुसला ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 997/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। इसी प्रकार से दिनांक 16/12/25 को फरियादिया नि. ग्वालटोली नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादिया के पुत्र उम्र 13 वर्ष को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट किया। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 1007/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। उक्त दोनों प्रकरण में अपहृत एवं अपहृता की तलाश हेतु थाना कोतवाली नर्मदापुरम से पृथक-पृथक पुलिस टीम का गठित किया जाकर उक्त दोनों प्रकरण मे अपहृता उम्र 15 वर्ष को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। जिस पर अपहृता द्वारा बताया कि वह बिना बताये अपनी बुआ के घर चली गयी थी। इसी सफलता को जारी रखते हुये अन्य प्रकरण मे अपहृत उम्र 13 वर्ष रेल्वे स्टेशन नर्मदापुरम से ढूंढा किया गया। जिसने बताया कि अपहृत अपनी बहन से कहा-सुनी होने से नाराज होकर घर से चला गया था। अपहृत उम्र 13 वर्ष को सकुशल दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।
*मुख्य भूमिका* :- निरीक्षक कंचन सिंह – थाना प्रभारी, थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. महेश जाट, उनि. हेमंत निशोद, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, म. आर. प्रतीक्षा रघुवंशी, आर. पंकज यादव।
*पुलिस ने आमजन से कहा कि*
इस बार परिजनो की बारी, बच्चे पर प्यार से रखे ध्यान, नहीं होगा भावनाओ का नुकसान।

