
नर्मदापुरम / पिपरिया के सहकारिता समिति खापड़खेड़ा के अंतर्गत तुलाई केंद्र “इशिता वेयरहाउस” में पंडित सतपाल पलिया ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर समिति प्रबंधक और किसानों के सामने समस्याओं का समाधान किया, उनकी अगुवाई में समिति प्रबंधक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।पंडित सतपाल पलिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार किसानों की सरकार हे और किसानों को किसी भी तरह से परेशान करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा, किसानों ने पंडित सतपाल पलिया का आभार व्यक्त किया और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए धन्यवाद दिया।

