
नर्मदापुरम / नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश श्याम टेलर के नर्मदापुरम जिले में प्रवास को लेकर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रीति शुक्ला ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करवाई। बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष 21 दिसंबर को सायं 06 बजे पिपरिया पहुंचेंगे जहां मोर्चा कार्यकर्ता एवं भाजपा जन विभिन्न स्थानों पर अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। स्वागत उपरांत रात्रि विश्राम पिपरिया में होगा तथा 22 दिसंबर को युवाओं से संवाद एवं वरिष्ठों से भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष शोभापुर, सेमरी, सोहागपुर, माखन नगर होते हुए नर्मदापुरम पहुंचेंगे।
नर्मदापुरम पहुंचने से पूर्व उपरोक्त सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत होगा। नर्मदापुरम नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत पश्चात भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा साथियों की उपस्थिति में मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष श्री टेलर कार्यकर्ताओं के साथ नर्मदा पूजन हेतु सेठानी घाट पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमति शुक्ला ने कार्यक्रम के विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी को पूर्ण जोश उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया। बैठक में जिला महामंत्री द्वय मुकेश मैना, ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो प्रभारी लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष द्वय सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, जिला मंत्री गोविंद राय, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह मंत्री वंदना दुबे, जिला संयोजक गजेंद्र चौहान, प्रशांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, विशाल दीवान, विक्की राठौर, राजकुमार चौकसे, घनेन्द्र राने, हरि यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

