
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने दी धमकी महिलाओं को और लाडली बहनों के साथ प्रदेश की महिलाओं का फिर किया अपमान जिस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस तारतम्य में नर्मदापुरम जिले के इटारसी में भी एक अनोखा विरोध प्रदर्शन होगा। जब हमने इस विरोध प्रदर्शन की सूत्रधार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की प्रबल दावेदार नेहा चावरे से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री भाजपा के नेता कुंठित मानसिकता के शिकार हैं, वह सिर्फ डरा कर, धमका कर और शोषण करके अपनी राजनीति करते हैं, यह भाजपा के चाल चरित्र चेहरे को उजागर करता है महिलाओं के सम्मान में इटारसी में भी आपको देखने को मिलेगा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन जय स्तंभ चौक पर कल दोपहर 3:00 बजे दिन गुरुवार जिसमें सभी महिला शक्ति और मेरे कांग्रेस के सभी भाइयों को आमंत्रित किया है। मैंने और हम भाजपा सरकार के बिगड़ेल बड़बोले मंत्री का पुरजोर विरोध करते हैं और उनके इस्तीफा की मांग करते हैं।

