

नर्मदापुरम / वुधवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नगर शाखा ने कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए आसरा वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को नई स्वेटर प्रदान की। ताकि सभी बुजुर्गों को ठंड से राहत मिले एवं सभी को बिस्किट प्रदान की। आयोजन में सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, जिला निःशुल्क कोचिंग प्रभारी सुषमा गुप्ता, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, जयंती जैन, नीता ओशीन, भावना चावरा, वरिष्ठ समाजसेवी क्रॉति कंडया, उषा गुप्ता, साक्षी फौजदार, वंदना शर्मा, नमिता अग्रवाल, आसरा वृद्धा आश्रम की संचालिका निर्मला माथनंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं हमेशा ही सहयोग करने की बात कही।

