
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के निर्देशन पर जिला नर्मदापुरम में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के तहत दिनांक 16/12/2025 को थाना देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन से जुडे दो व्यक्ति नववर्ष को देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने की फिराक देहात थाना क्षेत्र में घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना देहात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर दो संदिग्ध व्यक्ति जो कि सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब भरकर बेचने के लिए बांद्राभान रोड तरफ से नर्मदापुरम की ओर लेकर आ रहे थे, जिनका पीछा करके गोंदरी घाट बांद्राभान रोड पर घेराबंदी करते हुए पकडा एवं पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम नितिन सिसोदिया पिता गोविंद सिसोदिया उम्र 34 साल निवासी सेमेरिटन स्कूल के पास चक्कर रोड मालाखेड़ी नर्मदापुरम व साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक राजपूत पिता वीरसिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी आईटीआई आदर्श नगर नर्मदापुरम का निवासी होना बताया एवं गाड़ी की तलाशी लेने पर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP05ZH3304 की डिक्की में शराब रखी हुई पायी गई। जिसमें 05 पेटी देशी मदिरा प्लेन क्वाटर प्रत्येक 180-180 ML का सील बंद, एक सफ़ेद हरे रंग के थैले में 03 बाटल ROYAL STAG, 04 बाटल BLENDERS PRIDE के प्रत्येक 750 ML के अंग्रेजी शराब के एवं एक लाल रंग के थैले में 18 क्वाटर ROYAL STAG के प्रत्येक 180 ML व 08 क्वाटर BAGPIPER प्रत्येक 180 ML के अंग्रेजी शराब के भरे पाये गये। कुल जुमला शराब 54.930 लीटर कीमत करीबन 31,000 रुपए तथा चालक नितिन सिसोदिया से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP05ZH3304 कीमत करीबन 9,50,000 रुपए की जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं SDOP नर्मदापुरम जीतेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सौरभ पाण्डेय द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।
सराहनीय भूमिकाः- SDOP नर्मदापुरम जीतेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, सउनि सुखनंदन नर्रे, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि दिनेश मेहरा, प्र.आर. नवीन दुबे, आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. जितेंद्र सिंह राजपूत, आर. सुनील साहू, आर. चेतन नरवरे, आर. भूपेंद्र वर्मा, आर. महेंद्र सिंह धुर्वे महिला आर. किरण चौहान, चालक आर. राकेश मेहरा थाना कोतवाली से प्र.आर. रीतेश यदुवंशी, सायबर सैल से आर. संदीप एवं आर. दीपेश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

