नर्मदापुरम / स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता कल नर्मदापुरम आएंगे एवं सभी अधिवक्तागणों से सौजन्य भेंट करेंगे। संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता जबलपुर से आयगे एवं सभी अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट दोपहर 2:00 बजे जिला अधिवक्ता संघ सभागार में करेंगें। उक्त सूचना हमारी मातृ संस्था स्टेट बार काउंसिल द्वारा मोबाइल के माध्यम से पहुंचाई गई है। उन्होने सभी अधिवक्ताओं से मौजूद रहने को कहा है।

