

नर्मदापुरम / म. प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल के द्वारा कुछ मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें जिक्र किया कि हम समस्त जिला कार्यकारिणी नर्मदापुरम की समस्त तहसील की रेडीमेड वर्दी एवं सामग्री का वितरण कई तहसीलों में किया गया है। यह रेडीमेड वर्दी व अन्य सामग्री बहुत ही घटिया किस्म की है जो पहनने योग्य नहीं है। म. प्र. शासन राजस्व विभाग द्वारा पत्र 70 – 1/530220/2025/ 2025/सात-4 भोपाल दिनांक 09/10/2025 को जारी किया गया आदेश, जिसमें वर्दी की गुणवत्ता की जांब के संबंध में स्पष्ट कहा गया है। गुणहीन वर्दी कोटवार संघ कभी स्वीकार नहीं करेगा। कोटवार संघ की मांग है कि वर्दी एवं सामग्री की राशि कोटवारों के खातो से हस्तांतरित किए जाने हेतु आदेश करने करें। कोटवारों को घटिया वर्दी एवं सामग्री लेने के लिए विवश न किया जाए।

