
नर्मदापुरम / विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राजेश साहू द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य का स्वागत शशांक जैन द्वारा किया गया तथा शिक्षिका अनीता शर्मा का स्वागत संगीता मेसरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामफल शास्त्री के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राएं, श्री मालवीय एवं कांची गौर (कक्षा 9वीं-अ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत प्राचार्य राजेश साहू द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में अपने गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, नवाचार और विश्वस्तरीय प्रतिष्ठा के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय संगठन ने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। ऐसे प्रतिष्ठित संगठन का हिस्सा होना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के अंत में शशांक जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

