
नर्मदापुरम / आजकल शासकीय ऑफिस में रिश्वत लेने का एक ट्रेंड चला हुआ है जो कि नासूर बनता जा रहा है। इन रिश्वतखोरों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जनजाति कार्यालय में 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारी को दबोचा। आरोपी के कक्ष जन जातीय कार्यालय कलेक्टर कार्यालय में कार्यवाही की गई। इसकी शिकायत प्रवीण सोलंकी ने की थी। प्रवीण ने अंतर जातीय विवाह किया था, जिसमें उसे प्रोत्साहन राशि के दो लाख रूपये शासन से मिलने थे। इसके लिये आवेदक ने कलेक्टर कार्यालय के बाबू मनोज सोनी से संपर्क किया, तो उन्होंने बैक डेट में फाइल बनाकर राशि के भुगतान के लिये पहले 10 हजार रूपये एवं काम होने के बाद 7 हजार रुपयों की मांग की जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर की थी। आरोपी मनोज सोनी उम्र 49 वर्ष पद सहायक ग्रेड 2 भंडार शाखा जन जातीय कार्यालय विभाग कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ हैं। शहर में लोकायुक्त पुलिस की दो माह में यह तीसरी करवाई है।

