

नर्मदापुरम / दक्षिण अफ्रीका में मॉर्डन पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर और ब्राउंज मैडल जीतने वाले नर्मदापुरम और रजक समाज के गौरव भारतीय दल के सदस्य चैंपियनशिप में मैडल विजेता यश बाथरे का नर्मदापुरम वापस लौटने पर मंगलवार को सर्किट हाउस घाट स्थित संत गाडगे बाबा प्रतिमा स्थल पर रजक समाज ( एबीडीएम ) नर्मदापुरम ने जोरदार सम्मान किया। सर्वप्रथम रजक समाज के संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर यश ने माल्यार्पण किया। रजक समाज नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी ने चैंपियन यश बाथरे को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर सम्मान किया। रजक समाज जिलाध्यक्ष महेश बाथरे ने यश का सम्मान करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए यश को शुभकामनायें देकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान यश बाथरे ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप में कड़े और कठिन मुकाबलों से गुजरना पड़ा हमें समुद्र की लहरों पर तैरना पड़ा था लेकिन मां नर्मदा की लहरों पर मेरे द्वारा किए गए कड़े अभ्यास से मुझे वर्ल्ड चैंपियनशिप में सफलता मिली है। मां नर्मदा की कृपा से ही मुझे दक्षिण अफ्रीका में सफलता मिली है। आगे एशियन गेम्स में मैं भारत का प्रतिनिधित्व करूं इसके लिए पुणे की अकादमी में प्रशिक्षण करने जा रहा हूं । यश के सम्मान के दौरान रजक समाज के कैलाश भागोरिया, वीरेंद्र तिलोटिया, चंद्रभान कन्नौजिया, अमित मालवीय,शंकर परदेशी, मुन्नालाल रजक, कैलाश कन्नौजिया, रामगोपाल मालवीय, राजेंद्र मालवीय, दीपेश सोनिया,संतोष भारके, मुकेश बाथरे, नर्मदा प्रसाद बाथरी, मिंटू मालवीय, लल्लू मालवीय, दीपक कन्नौजिया, अशोक मालवीय, प्रहलाद भगोरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

