
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि 12/12/25 को को फरियादी अशोक गोस्वामी पिता स्व. हाकम उर्फ चन्दन गोस्वामी उम्र 38 वर्ष नि. होली चौक नर्मदापुरम ने सूचना दी गई, उसकी बहन गीताबाई पति मोहन गोस्वामी उम्र 36 वर्ष नि. अमर चौक नर्मदापुरम द्वारा उसके किराये के मकान मे फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे मर्ग क्रमांक 81/25 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतिका गीताबाई के शव का निरीक्षण करते समय उसके गले पर काला निशान दिखाई देने पर संदेह हुआ। इसके उपरांत मृतिका का पीएम जिला अस्पताल नर्मदापुरम में कराया गया जहां से, पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुष्टि हुई की मृतिका द्वारा आत्महत्या नहीं की गई। किसी व्यक्ति द्वारा उसे मारकर हत्या को छुपाने के उद्देश्य से मृतिका के गले मे साड़ी डालकर उसके शव को लटकाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे 02 पुलिस गठित की जाकर आरोपी की तलाश एवं मृतिका के परिजनो से पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान पाया गया की मृतिका पिछले 03-04 सालो से बलराम सेन नि. नर्मदापुरम के साथ लिव-इन मे रह रही थी एवं बलराम का मृतिका के घर काफी आना-जाना था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही बलराम उर्फ गोलू सेन पिता धनीराम सेन उम्र 42 वर्ष नि. अकबरी मस्जिद के पास बालागंज नर्मदापुरम को पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई। जिस पर बलराम द्वारा बताया की, मृतिका और उसके बीच आए दिन विवाद होकर मारपीट हो रही थी जिससे आरोपी बलराम परेशान होने लगा था एवं मृतिका से छुटकारा पाना चाहता था, आरोपी कई दिनो से मृतिका की हत्या करने की योजना बना रहा था। दिनांक 11-12/12/25 की दरम्यानी रात मृतिका उसके घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा 11-12/12/25 की रात कलाबा वाले धागे से गला घोटकर हत्या की थी। हत्या को छिपाने के लिए उसके मृतिका की साड़ी को मृतिका के गले मे लपेटकर टाँगने का प्रयास किया था और शव को लटकाकर वहाँ से भाग गया था। जिससे किसी को शक न हो की मृतिका की हत्या की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त हत्या की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की गई है।
*आरोपी का नाम* :- बलराम उर्फ गोलू सेन पिता धनीराम सेन उम्र 42 वर्ष नि. अकबरी मस्जिद के पास बालागंज नर्मदापुरम।
*मुख्य भूमिका* :- निरीक्षक कंचन सिंह थाना प्रभारी, थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. अनुज बघेल, सउनि. संजय रघुवंशी, प्र. आर. रितेश यादुवंशी, आर. गजेंद्र, आर. आशीष राजपूत , आर. रवि कुशवाह,आर. मनीष सोनी , म.आर. शमीना, आर. कमलेश, आर. संदीप एवं आर. दीपेश ।

