नर्मदापुरम / मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा नगर उपाध्यक्ष हर्ष मलैया के नेतृत्व में माखन नगर से आने वाले बच्चों के लिए निःशुल्क बस सुविधा प्रारंभ करने, वॉटर टैंक को चेंज करने एवं छात्राओं को क्रिकेट की गुणवत्ता पूर्ण और आवश्यक सामग्री प्रदान करने के लिए ज्ञापन दिया। नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष रितिक चौहान ने बताया कि नर्मदापुरम की नगरी होने के बाद भी नर्मदा महाविद्यालय के छात्र छात्रों को साफ एवं शुद्ध पीने का पानी महाविद्यालय उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। साथ ही साथ देश की वूमेन क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत कर देश का नाम विश्व में रोशन किया गया हैं। और देश की बहुत सी छात्राओं को प्रेरणा प्रदान की है। परन्तु उसके बाद भी महाविद्यालय में छात्रों को जो संसाधन खेलने के लिए दिए गए हैं। वह बहुत ही घटिया गुणवत्ता के हैं न तो उन्हें कोच की व्यवस्था की जा रही है । नगर महासचिव तनवीर राजपूत ने बताया कि आज हमारे द्वारा माखन नगर से आने वाले बच्चे जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें भी निःशुल्क बस सुविधा प्रदान किए जाने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया हैं।

