
इटारसी / विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने एसडीएम एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया है कि चाइनीस मांझा बेचने वालों की दुकानों को तत्काल सील किया जाए। साथ ही ऐसे दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चाइनीस मांझा की सप्लाई करने वालों को भी आईडेंटिफाई कर स्रोत पर ही रोक लगाई जाए। चाइनीस मांझा शहर में पहुंचने से पहले ही उसे रोकने के लिए कानून के तहत जो भी आवश्यक कार्रवाई है, वह तत्काल की जाए। इस मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर पहले ही आवाज उठा चुके हैं। मनीष ठाकुर ने कहा था कि हर साल जागरूकता अभियान चलाने के बजाय पहले से सख्त प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चाइनीस मांझा से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीर बताते हुए पुलिस से अग्रिम छापामार कार्रवाई की मांग की थी।
विधायक के निर्देशों के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से चाइनीस मांझा की अवैध बिक्री पर रोक लगेगी और आम नागरिकों की जान सुरक्षित रह सकेगी।

