नर्मदापुरम / इन दिनों नगर पालिका का आलम इतना मदमस्त है कि वह किसी की नहीं सुन रहे हैं। पुराने प्राइवेट बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के पहले एक स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जल रही है, जिसकी सूचना संबंधित को दे दी गई है उसके बाद भी यह लाइट 24 घंटे जल रही है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में अगर देखा जाए तो कई क्षेत्रों के पोल पर स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलती रहती है। जिसकी वजह से अनावश्यक बिजली का बिल बढ़ता है, इस और नगर पालिका का ध्यान नहीं है। जबकि नगर पालिका की कोई भी क्रिया कलाप मीडिया में प्रकाशित करने के लिए तुरंत दी जाती है, तो उम्मीद है कि यह खबर पढ़कर नगर पालिका के सम्बंधित नींद से जाग जाय, आखिर पब्लिक के पैसे का यह दुरुपयोग क्यों। कई क्षेत्रों में तो स्ट्रीट लाइट ही नहीं जलती है और वार्डवासियों की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।

