
नर्मदापुरम / विगत दिवस शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी महाविद्यालय में शासकीय उच्चतर कन्या विद्यालय नर्मदापुरम की लगभग 150 छात्रों द्वारा महाविद्यालय का भ्रमण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि ई प्रवेश सत्र 2026 27 की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण दिनांक 5 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण आओ जाने महाविद्यालय के अंतर्गत विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रयोगशाला, खेल, ग्रंथालय, बेस्ट प्रक्टिसेस – मशरूम, जैविक खेती एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन करने हेतु इस विजिट का आयोजन किया गया है। प्राचार्य डॉ जैन ने बताया कि छात्राओं ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं विषयों पर रुचि एवं कॉलेज के बारे में प्रश्न किया तथा प्राचार्य ने बताया कि भविष्य में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रचार्यों के साथ बैठक समपन्न कराई जायेगी। इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों को स्थानीय महाविद्यालय में संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
कॉलेज चलो अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों का यह भ्रमण बहुत ही सकारात्मक एवं उत्साह पूर्वक रहा छात्राएं इस भ्रमण में सक्रिय रूप से भाग लेकर प्रश्न पूछ रही थी तथा छात्रों ने कॉलेज से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया में रुचि दिखाई तथा यह विजिट छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए के लिए प्रेरित करने में सफल रही।

