

नर्मदापुरम / आज दिनांक 15-12-2025 को आरएएएफ (रेैपिड एक्शन फोर्स) की भेापाल इकाई जो जिला सीहोर को कानून व्यवस्था की दृष्टि से आवंटित की गई हैं।आरएएएफ के द्वारा जिले में भ्रमण कर साम्प्रदायिक चुनौती वाले क्षेत्र, कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र , अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कर सम्पूर्ण क्षेत्र के विषय में जानकारी एकत्रित की गई, जिला बल के साथ मिलकर फ्लेग मार्च निकला गया । पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा उपस्थित समस्त बल को ब्रीफ किया गया। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना मंडी क्षेत्र में आरएएफ बटालियन की कंपनी एवं थाना कोतवाली तथा थाना मंडी के बल द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया ।
*फ्लैग मार्च का रूट इस प्रकार रहा*
कोतवाली चौराहा, बद्रीमहल, पान चौराहा, लीसा टॉकीज, तहसील चौराहा, भोपाली फाटक, कस्बा क्षेत्र, भोपाली फाटक, तहसील चौराहा, शुगर फैक्ट्री चौराहा, लुनिया चौराहा तथा थाना मंडी क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, नंदी बाबू सहायक कमांडेंट आरएएफ कंपनी, थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहर, निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव (रक्षित केंद्र सीहोर) सहित आरएएफ कंपनी के 24 अधिकारी/कर्मचारी तथा थाना कोतवाली एवं थाना मंडी के लगभग 50 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।
यह कार्यवाही दिनांक 15-12-2025 से 19-12-2025 तक संपूर्ण जिले में की जाएगी।

