
इटारसी / समाजसेवी स्वर्गीय श्री रमेश सोनकर की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी बाई सोनकर की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके सुपुत्र राम शंकर सोनकर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर सुनील देवानी ने स्वास्थ्य परीक्षण किया । जिसमें,14 वृद्धजनों का बीपी, शुगर, रक्त, खांसी, बुखार, दर्द एवं H.B.A.1C, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, यूरिक एसिड की निशुल्क जांच की गई। सोनकर परिवार के सदस्यों के द्वारा निशुल्क दवाइयों वितरण किया गया। विशाल सोनकर, मोंटी सोनकर, पूनम सोनकर,कान्हा सोनी, भूरा सोनी, विजय राजपूत, स्टाफ आदि मौजूद रहा।

