नर्मदापुरम / स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “मूटिंग और एडवोकेसी स्कील्स” विषय पर एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज विधि महाविद्यालय प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों में मूट कोर्ट अभ्यास, तर्कपूर्ण बहस, प्रभावी प्रस्तुतीकरण तथा व्यावहारिक अधिवक्ता कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय पाठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अभय सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि विजय पाठक ने अपने संदेश में कहा कि मूटिंग एवं एडवोकेसी स्किल्स विधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे प्रशिक्षण से तर्कशक्ति, नैतिकता तथा व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है, जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील और सक्षम अधिवक्ता बनने की दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम का संचालन विधि तृतीय वर्ष की छात्रा नबिला कुरैशी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं एक माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी कार्यक्रम संयोजक राजदीप भदोरिया ने दी। अंत में आभार व्यक्त डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष शिवाकांत मौर्य, डा. महेंद्र कुमार पटेल, डा. ओम् शर्मा, डा. हरिप्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

