
सिवनी मालवा / वार्ड क्रमांक 09 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान केंद्र क्रमांक 88 पर एसआईआर सर्वे के अंतर्गत मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर द्वितीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस की ओर से एसआईआर नगर सर्वे प्रभारी दीपक दीक्षित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एसआईआर नगर सर्वे प्रभारी दीपक दीक्षित ने बताया कि बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया। इस दौरान यह विशेष ध्यान रखा गया कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया गया है।
बैठक में सुपरवाइजर प्रकाश व्यास, बीएलओ नारायण रघुवंशी, बी एल ओ कमलेश दुबे, बी एल ओ शुभम सोनी, बी एल ओ सविता झरानिया, नगर अध्यक्ष सुदेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह, सहित ममता भदौरिया, बबीता भरद्वाज, नवीन सोनी, सागर पाल, राकेश लोवंशी, मनोज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, तुषार लोवंशी सहित शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 07, 08 एवं 09 की मतदाता सूची पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित ने सभी बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि बी एल ओ ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने इतने कम समय में तेज गति से कार्य पूर्ण करके बताया ऐसे प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

