

नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल ने सुरीला नर्मदापुरम संगीत कार्यक्रम का रविवार को अपने 25 हफ्तों का सफल सफर पूरा कर लिया। उपभोक्ता भंडार के पास स्थानीय संगीत कलाकारों ने रविवार की शाम सुरीली कर सिल्वर जुबली समारोह जश्न के साथ मनाया। सिल्वर जुबली कार्यक्रम में लाइव ऑर्केस्ट्रा, कराओके प्रस्तुति, एकल एवं युगल गीत, मिमिक्री आर्टिस्ट और स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं का विशेष पाठ किया। सुरीला नर्मदापुरम के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में 35 से अधिक संगीत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से नर्मदापुरम की शाम सुरीली कर दी। कार्यक्रम में फन, मस्ती और म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू यादव, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, भाजपा नेता राहुल सोलंकी, राजेश तिवारी, राजेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष की प्रज्वालित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। नर्मदापुर युवा मंडल के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने सभी संगीत कलाकारों का स्वागत कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मनीष परदेशी ने रखते हुए कहा कि सुरीला नर्मदापुर संगीत कार्यक्रम पिछले 24 हफ्तों से प्रत्येक रविवार को नेहरू पार्क में पारिवारिक और सांस्कृतिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है। आज हम इस कार्यक्रम का सिल्वर जुबली मना रहे।कार्यक्रम में सबसे पहले “हे मालिक तेरे बंदे हम” गीत की सामूहिक प्रस्तुति हुई। संगीत कलाकारों ने तू शायर है मैं तेरी शायरी, दिल का आलम मैं क्या बताऊं तुझे, छू कर मेरे मन को, प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, ड्रीम गर्ल किसी शायर की गजल, तुम्हें मैंने जो देखा, एक प्यार का नगमा है,आजा आई बाहर जैसे सुपर डुपर हिट गीत गाए गए। आलाप म्यूजिक ग्रुप के कमल झा की आर्केस्ट्रा पर सभी गायक कलाकारों की लाइव प्रस्तुति कराई। कार्यक्रम का संचालन मनीष परदेशी और प्रकाश गुप्ता (लारा म्यूजिक) द्वारा किया गया।
*इन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से दी प्रस्तुति*
गायक कलाकार हिमांशी पारिता, नितिन पारिता, डॉ. नैना सोनी, हेमंत साहू, कमल झा, अनुज आचार्य, कंचन बनोधा, माधवी दुबे, मनीष दुबे, कमल सिंह राजपूत, हरीश माझी, महेंद्र सिंह राजपूत, सूरज तलरेजा, चेतन मालवीय,संजय साहा, रोहित मालवीय, मुकुंद मालवीय, प्रकाश आहूजा, अतुल मंडलोई, रितेश साहू, मोनक हणे, विनय रैकवार, राजन सिंह ठाकुर, भारती शुक्ला,राखी रोहर, मनोज यादव, शीतल यादव, फरहान खान, तन्मय यादव सहित अन्य संगीत कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से गीत संगीत की प्रस्तुति दी।

