
नर्मदापुरम / रविवार को आदिशक्ति दुर्गा मंदिर प्रांगण में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सचिव सौरभ तिवारी, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, अशोक दुबे, प्रकाश तिवारी, नीरज सेलट, श्याम दुबे, राजीव शुक्ला एवं अन्य अभिभावक गण उपस्थित रहे। मध्य क्षैत्रिय बाजखेड़ा वाल ब्राह्मण समाज जबलपुर द्वारा नर्मदापुरम गुजराती बाज खेड़ा वाल ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को स्कालरशिप स्वीकृत की गई है, उन बच्चों को निम्नानुसार राशि के चेक वितरित किए गये। कुमारी आरना कक्षा 4th रूपये 4,000/-, कुमारी सात्विकता दुबे 9वीं रुपए 5,000/-, कुमारी मानया व्यास कक्षा 11वीं 10,000/-, स्त्रोत शुक्ल 12वीं रुपए 10,000/-, कुमारी साक्षी सेलट बीएड 12,000/-, कुमारी स्तुति शुक्ल एम काम रुपये 20,000/-, कुमारी विदुषी भट्ट एम एस सी रुपये 20,000/-। ओमप्रकाश तिवारी, राजकुमार तिवारी, प्रकाश तिवारी एवं राजीव शुक्ला द्वारा बच्चों को अत्यधिक परिश्रम कर लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सफल मंत्र बताए एवं उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रदान की गई।

