नर्मदापुरम / स्वर्गीय प्रताप नारायण दुबे की पत्नी एवं अधिवक्ता परीक्षित दुबे की माताश्री शारदा दुबे सेवानिवृत शिक्षक बालमंदिर जुमेराती नर्मदापुरम का देहांत हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को धार में किया जाएगा। पारिवारिक सदस्य सौरभ तिवारी ने बताया कि सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। श्रीमती दुबे के निधन पर सामाजिक सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

