

नर्मदापुरम / शहर में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में पवारखेड़ा स्कूल के बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा पाठ की और फिर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। बच्चों ने परिसर की साफ सफाई की और लोगों को जागरूक भी किया। बच्चों ने कहा कि हम सभी को मां नर्मदा को साफ सुथरा रखना है। इस मौके पर समाज के लोगों ने बच्चों को भगवान चित्रगुप्त के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, प्रीती खरे, सीबी खरे, मंजू श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, ज्योति वर्मा, सुमन वर्मा, जानकी, अदिति, अनीता वर्मा , मुस्कान, राजेंद्र श्रीवास्तव, केशव देव वर्मा, लालता प्रसाद, आदित्य, दुलारे प्रसाद, विजय वर्मा और पवारखेड़ा स्कूल के टीचर्स, स्टाफ और छात्र मौजूद थे। इस मौके पर समाजसेवी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा मां नर्मदा जीवनदायिनी हैं, हमें उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाना है। वहीं ज्योति वर्मा, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष ने कहा कि नर्मदा में गंदगी न फैलाएं, फूल-माला या कचरा न फेंके। लोगों को समझाएं कि वे नर्मदा को स्वच्छ रखें। इस मौके पर केशव देव वर्मा ने कहा कि नर्मदा का घाट पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, हमें इसे सुंदर बनाए रखना है। वहीं दुलारे प्रसाद ने कहा कि मां नर्मदा के घाटों को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। बच्चों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा और फिर की साफ सफाई
अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई । स्वच्छता अभियान में पवारखेड़ा स्कूल के बच्चों ने साफ सफाई अभियान में उपस्थित होकर घाट की सफाई की। इसके पूर्व बच्चों ने भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की । बच्चों को बताया कि भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। भगवान चित्रगुप्त का उल्लेख सभी धार्मिक ग्रंथों के अलावा अलावा स्कूल और विद्यालय की पुस्तकों में भी उनका उल्लेख है जो अध्ययन के द्वारा अध्यापन भी कराया जाता है । समाज के अध्यक्ष ने कहा कि चित्रगुप्त घाट पर साफ सफाई की इससे बच्चों के माध्यम से भी यह संदेश आमजन को जाएगा और इन बच्चों की प्रेरणा से हर नागरिक हर व्यक्ति स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगा।

